- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक करते समय खाई में पलटी कार, पिता की मौत...पुत्र घायल
Lakhimpur Kheri News: ओवरटेक करते समय खाई में पलटी कार, पिता की मौत...पुत्र घायल
On
निघासन,लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी से मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस आ रही एक कार निघासन-ढखेरवा मार्ग पर बुधवार की रात किसी बड़े वाहन को ओवरटेक करते समय खाई में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को लाकर एक घर पर लिटा दिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर थाना पढुआ की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजते हुए घर वालों को हादसे की खबर दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Oct 2026 18:52:31
फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
