Lakhimpur Kheri News: विलोबी गेट के सामने स्कूटी में अचानक लगी आग, युवती ने कूदकर बचाई जान

लखीमपुर खीरी। शहर के विलोबी गेट के पास एक स्कूटी में स्टार्ट करने के दौरान अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में स्कूटी आग का गोला बन गई। स्कूटी चला रही युवती ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूटी में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब “पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
मुंबई, 12 नवंबर 2026। सोनी सब के आगामी शो ‘चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों के उत्साह के बीच चैनल...
“पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे
बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें, स्कूल की शरारतों से लेकर अधूरे सपनों तक का किया जिक्र
बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.