Lakhimpur Kheri News: घर में भीषण आग, 15 बकरियां जिंदा जलीं, दो लोग झुलसे

लखीमपुर खीरी: थाना नीमगांव क्षेत्र के सनिगवां गांव के मजरा इंदिरानगर में शनिवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए, जबकि 15 बकरियां जिंदा जलकर मर गईं। इस अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें 70,000 रुपये नकद और घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक ने रंजिश के चलते आग लगाए जाने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी है।

गांव इंदिरानगर निवासी महबूब पुत्र बराती ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब परिवार के ज्यादातर सदस्य सो रहे थे। अचानक घर में आग भड़क उठी। आंच लगने पर घरवालों को आग का पता चला, जिसके बाद वे जान बचाकर बाहर भागे।

आग इतनी तेजी से फैली कि गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

भारी नुकसान, परिवार के पास कुछ नहीं बचा

आग बुझाने के दौरान गांव के ही नियाज और हसीमुन झुलस गए। घर में रखी 70,000 रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। 15 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि एक भैंस झुलस गई। साइकिल और ठेला भी आग की चपेट में आ गए। घर में रखा सारा सामान, कपड़े और खाने-पीने की चीजें जलकर नष्ट हो गईं।

पीड़ित का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित महताब आलम का कहना है कि उनका सब कुछ जलकर राख हो गया। अब उनके पास बच्चों के खाने-पीने तक का कोई इंतजाम नहीं है।

सूचना मिलते ही एसओ नीमगांव मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.