लखीमपुर खीरी: किशोरी ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

धौरहरा: धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन की शादी उसी गांव में हुई थी, जिससे उसका जीजा अक्सर उनके घर आता-जाता था। उसके भाई हल्द्वानी में काम करते हैं, और वह अपनी मां के साथ घर पर रहती है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। जब उसकी मां पड़ोसी गांव में काम करने गई थी, तभी जीजा घर में घुस आया और अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। मां के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां आरोपी के घर शिकायत करने गई, लेकिन वह पहले ही वहां से भाग चुका था।

पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कफारा चौकी इंचार्ज अजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.