रस्सी से बांधे हाथ-पैर, धारदार हथियार से काटा गला, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी : कस्बा के बारिन टोला निवासी इसराइल उर्फ सोनू हत्याकांड का सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी जन्नतुन ही थी। उसने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर सोनू की नृशंस हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। 

22 दिसंबर की शाम से सोनू लापता हो गया था। 23 दिसंबर की शाम उसका शव कस्बा के उत्तर रामभरोसे की बाग में मिला था। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। शव मिलने के बाद से ही घर के लोग सोनू की पत्नी और उसके प्रेमी इरबान पर शक जताने लगे थे। इसी आधार पर पुलिस ने जन्नतुन का मोबाइल खंगाला तो सबूत भी मिल गए। जन्नतुन व उसके प्रेमी इरबान तथा साजिद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक सोनू ने एक बाइक खरीदी थी।बहदवास पुत्री के हवाले से बताया गया कि आरोपी इरबान की बहन की शादी में मेरे पिता द्वारा हीरो डीलक्स बाईक, 1 कूलर, 1 फ्रिज, 5 बडे भगौना बेड व करीब दो लाख की नगदी उधार के तौर पर दी गई थी। आरोपी ने वादा किया था कि तुम्हारी लडकी की शादी में वापसी करूंगा। परिजनों व मोहल्ले के अन्य लोगों द्वारा कहा गया कि आरोपी इरबान व मृतक की पत्नी जन्नतुन द्वारा शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली धौरहरा में शिकायती पत्र सौंपा था।

घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी जन्नतुन व आरोपी इरबान सहित आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। पुलिस द्वारा रविवार को आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया गया। महिला सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक धौरहरा दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजन कुमार, उप निरीक्षक योगेश कुमार शंखधार सहित पुलिस बल शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

टेक्नोलॉजी के दम पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने तेज की बीमा सेवाएं, ग्राहकों को मिल रहा बेहतर अनुभव टेक्नोलॉजी के दम पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने तेज की बीमा सेवाएं, ग्राहकों को मिल रहा बेहतर अनुभव
मुंबई: बीमा खरीदने वाले ग्राहकों की तेज़, आसान और झंझट-मुक्त सेवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई...
स्पाइडर-मैन की खास एंट्री से 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के सेट पर लौटी बचपन की यादें
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएगा बड़ा मोड़, परिवार और सिद्धांतों के बीच फंसी दिखेंगी पुष्पा
‘बहुरूपी: द गोल्डन डाकू’ से सामने आया शिबोप्रसाद मुखर्जी का फर्स्ट लुक, दुर्गा पूजा 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
‘हस्तिनापुर के वीर’ में एकलव्य की एंट्री से दुविधा में गुरु द्रोणाचार्य, जितेन लालवानी बोले- यह सिर्फ शिष्य चुनने की बात नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.