Kaushambi News: कौशांबी में BKI का आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े होने का शक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार तड़के बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने की आशंका जताई गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का रहने वाला है। उसे कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से तड़के करीब 3:20 बजे पकड़ा गया।

ISI के संपर्क में था आरोपी

यश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाजर मसीह BKI के जर्मनी स्थित मॉड्यूल प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था और वह पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों के सीधे संपर्क में था। यूपी एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान विस्फोटक सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं।

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री

तीन हैंड ग्रेनेड

दो डेटोनेटर

एक विदेशी पिस्तौल (नोरिन्को एम-54 टोकरेव, USSR निर्मित)

13 विदेश निर्मित कारतूस

सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर

गाजियाबाद पते वाला आधार कार्ड

बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन

पंजाब की जेल से फरार था आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि लाजर मसीह 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। STF अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.