कासगंज: भाजपा में रार, सत्ताधारी दल के नेताओं ने एक दूसरे पर लगाया फायरिंग का आरोप

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर डिबाई की भाजपा नेता पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। दूसरी तरफ स्थानीय नेताओं ने डिबाई की पूर्व विधायक पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मामला पूरी तरह तूल पकड़ गया, इसको लेकर भाजपा में रार पड़ गई है। 

स्थानीय स्तर के कुछ भाजपा नेता डिबाई की पूर्व विधायक के साथ हैं तो कुछ स्थानीय नेताओं के साथ दिखाई दिए। हालांकि, खुलकर कोई  फायरिंग की इस घटना को लेकर पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की है। जांच का दावा किया गया है

घटना दोपहर लगभग 3:00 बजे की है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अनीता लोधी कासगंज जिले में पहुंची उन्होंने एटा लोकसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया है। वह अपने समर्थकों के साथ कासगंज के अमापुर रोड पर एक निजी गेस्ट हाउस में बैठक कर रही थीं। उनका आरोप है कि जैसे ही बैठक के दौरान निकले तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थक पहुंच गए और उनके काफिले पर हमला कर दिया, जिससे काफी दहशत का माहौल फैल गया। 

उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि एपीएस लिखी हुई एक स्कॉर्पियो गाड़ी से निकले लोगों ने फायरिंग की। इधर दूसरी तरफ भाजपा के ही समर्थक अखिलेश प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने लिखा है कि अनीता लोधी अमापुर रोड पर एक कार्यक्रम में शामिल थी। वहां से हम लोग गुजर रहे थे। वहां देखा कि भाजपा का कार्यक्रम है तो रुक गए। इसी बीच अनीता लोधी एवं उनके समर्थकों ने फायरिंग कर दी।

भाजपा के कुछ नेताओं के बीच विवाद हुआ। अमांपुर चांडी रोड पर यह घटना हुई। दोनों ओर से फायरिंग का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों से जानकारी की जा रही है। जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-जितेंद्रदुबे, एएसपी 

मामला मेरे संज्ञान में आया, लेकिन विवाद क्या है यह मैं भी नहीं समझ पा रहा। हालांकि, पूरी जानकारी कर रहा हूं। मामला पार्टी से जुड़ा हुआ है। इसलिए पूरी जनता जानकारी करने के बाद ही अग्रिम आधिकारिक बयान दे सकूंगा।-केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष भाजपा

 मैं अपने काफिले के साथ कासगंज में आई थी। वहां मुझ पर हमला किया गया। मैंने एटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के लिए आवेदन किया है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के लोगों ने मेरे काफिले पर हमला किया। इसकी जानकारी मैंने पार्टी के उच्च अधिकारियों को भी दे दी है और पुलिस को भी तहरीर दी है। हर हाल में आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।-अनीता लोधी, पूर्व विधायक डिबाई बुलंदशहर

यह तो हर कोई जानता है कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन गुरुवार को अनीता लोधी के समर्थकों ने स्थानीय नेताओं पर हमला किया है। हर हाल में जो भी दोषी उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।-यशवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख कासगंज भाजपा

खबरें और भी हैं

Latest News

फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
मुंबई : फिटनेस और संतुलित जीवनशैली को अपनाने के लिए अनुशासन, नियमित व्यायाम और नियंत्रित खानपान आवश्यक माना जाता है।...
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, पहली पाली के बाद सड़कों पर लगा जाम
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नॉनवेज ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.