Kasganj News: शर्मनाक वीडियो वायरल, नशे में धुत दरोगा ने महिला के साथ की अशोभनीय हरकत, निलंबित

कासगंज। जनपद कासगंज में यूपी पुलिस के एक दरोगा का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कासगंज पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ अशोभनीय हरकत करता नजर आ रहा है। यह घटना एसपी ऑफिस से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित यात्री टीन शेड के पास की बताई जा रही है। वीडियो में दरोगा की टोपी सड़क पर पड़ी हुई दिखाई दे रही है।

दरोगा का दावा और विरोधाभास

जब वर्दी में शराब पीने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने को लेकर दरोगा से सवाल किया गया, तो उसने बेतुके जवाब दिए। पहले उसने अपनी पहचान बरेली निवासी राजकुमार के रूप में बताई। फिर उसने यह भी कहा कि वह फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहा है और पुलिस में नहीं है।

एसपी ने लिया संज्ञान, दरोगा निलंबित

वायरल वीडियो को लेकर एएसपी राजेश भारती ने पुष्टि की कि दरोगा का नाम मनोज कुमार है और वह कासगंज पुलिस लाइन में तैनात था। उन्होंने बताया कि महिला उसकी पत्नी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से एसआई मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.