UP: लुटेरी दुल्हन से शादी शून्य घोषित की जाए… सिपाही ने पारिवारिक न्यायालय में दी अर्जी, इस तरह फंसाया था जाल में

कानपुर में लुटेरी दुल्हन से शादी शून्य घोषित की जाए।

कानपुर में लुटेरी दुल्हन से शादी शून्य घोषित की जाए। सिपाही ने पारिवारिक न्यायालय में अर्जी दी। 14 दिसंबर को सुनवाई की डेट लगी।

कानपुर: इनकम टैक्स अफसर बनकर फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम से शादी करके दस लाख की ठगी करने वाली धोखेबाज दुल्हन शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता मामले में सिपाही ने पारिवारिक न्यायालय में विवाह को शून्य घोषित करने की मांग की है। कोर्ट ने 14 दिसंबर की तारीख दी है। 

बता दें कि  झांसी के खुशीपुरा कचहरी के पास रहने वाली शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री ने सिपाही से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। शिवांगी ने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। शिवांगी शादी में नकली माता-पिता और रिश्तेदार लाई लेकिन किसी को भनक तक न लगी।

यह भी पढ़े - UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य

शादी के बाद कार खरीदने व अन्य खर्चों के नाम पर सिपाही के दस लाख रुपये खर्च करवा दिए। एक दिन सिपाही ने नजीराबाद क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में पत्नी के साथ उसके प्रेमी सोनू को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

इसके बाद शिवांगी उर्फ सविता की असलियत सामने आई थी। पता चला कि उसका धंधा है फर्जी इन्कम टैक्स अफसर बनकर शादी करना। शादी के बाद दूल्हे को चपत लगाकर वह गायब हो जाती थी। सिपाही ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन में पता चला कि उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद अब ठगे गए सिपाही ने कोर्ट से उसकी शादी शून्य घोषित करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.