Kanpur News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में जिला फिर से रहा फ्लॉप, पहुंचा 44वें स्थान पर

कानपुर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण मामले में 44वें स्थान पर रहा है।

जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसरों की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। कानपुर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण मामले में 44वें स्थान पर रहा है। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कानपुर: जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसरों की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। शिकायतकर्ता इससे परेशान तो हैं ही शासन द्वारा जारी रैंकिंग में भी जिला टॉप 20 में नहीं आ पा रहा है।

अक्टूबर में टॉप टेन में रहा जिला दिसंबर की रैंकिंग में 44 वें स्थान पर है। इतना जरूर है कि नवंबर की अपेक्षा इस बार स्थिति सुधरी है। लापरवाही से डीएम विशाख जी नाराज हैं और उन्होंने लापरवाह अफसरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े - रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन

जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतें और तहसील दिवस और डीएम की जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को पोर्टल पर डाला जाता है। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ता को शासन स्तर और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन किए जाते हैं। समय से शिकायत निस्तारण न होने पर उसे डिफॉल्टर संदर्भ की सूची में में डाल दिया जाता है।

छह महीने में 9203 शिकायतें डिफाल्टर की सूची में शामिल हुई इनमें से अब 348 ही  बची हैं। शेष का निस्तारण हो गया है। डिफाल्टर मामले निपटाने में 20 में से कानपुर को 18 नंबर मिले हैं। सीएम कार्यालय संदर्भ में 10 में से नौ नंबर व अन्य मामलों में पूरे नंबर मिले हैं। भौतिक सत्यापन और डीएम व एसएसपी संदर्भ समेत अन्य में जिले को पूरे-पूरे अंक दिए गए हैं।

अक्तूबर में 130 में से 127 अंक हासिल करके जिला 19वें नंबर पर था। नवंबर में 126 अंक मिले थे तब रैंकिंग 54 वां नंबर था। दिसंबर में 111 अंक मिलने के बाद जिले को 44वीं रैंक मिली है। डीएम ने शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.