कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच

कानपुर। पश्चिम बंगाल की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने और शहर के विभिन्न होटलों में बंधक बनाकर रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में लगभग 20 होटलों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रही युवती नौकरी की तलाश में ‘कोलकाता के दादा’ नाम से पहचान रखने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसे कानपुर भेजा, जहां रोहित वर्मा नामक व्यक्ति ने उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: हनुमानगंज में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी, सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

अधिकारियों ने बताया कि युवती को शहर के अलग-अलग होटलों में ग्राहकों के पास भेजा जाता था और उसे अकेले बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। ग्राहक के जाने के बाद होटल प्रबंधन की सूचना पर आरोपी उसे वापस ले जाता था।

पुलिस ने बताया कि बीते दिन युवती एक होटल से मौका पाकर निकल गई और सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी अपराध सुमित सुधाकर रामटेके, एडीसीपी लाइन शिवा सिंह और प्रशिक्षु आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने शुक्रवार को इंदिरा नगर क्षेत्र से रोहित वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें करीब 20 होटलों और उनके प्रबंधकों के मोबाइल नंबर दर्ज थे।

एडीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया कि डायरी के आधार पर कल्याणपुर समेत कई इलाकों में छापेमारी की गई है। संबंधित होटलों के बुकिंग रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की आशंका है और ‘कोलकाता के दादा’ की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई है। आरोपी रोहित वर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.