IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया

चेन्नई : आयुष म्हात्रे (73), सरफराज खान (32) और शिवम दुबे (नाबाद 45) की आक्रामक पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 209 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सात रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़कर पारी को संभाला। गायकवाड़ ने 22 गेंद में 28 रन बनाए।

यह भी पढ़े - IPL 2026: कप्तान ईशान किशन की तूफानी पारी, SRH ने RCB को दिया 202 रन का लक्ष्य

आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 73 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाकर रनगति को और तेज किया।

अंत में शिवम दुबे ने 27 गेंद में नाबाद 45 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशक ने दो विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.