बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुए इस कांड में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पूर्वी चंपारण एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया, जबकि रघुनाथपुर चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और तस्करों की पूरी चेन तक पहुंचने का दावा कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीली शराब की खेप कहां से लाई गई थी। कुछ लोग लोक-लाज या पुलिस कार्रवाई के डर से निजी अस्पतालों में छिपकर इलाज करा रहे हैं, जिनसे प्रशासन ने सामने आकर इलाज कराने की अपील की है।

इस घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे शराबबंदी की विफलता बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.