- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : कुएं से मिले लावारिस शव का देवाश्रम ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार
बलिया : कुएं से मिले लावारिस शव का देवाश्रम ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार
बलिया : बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में कुएं से बरामद एक अज्ञात हिंदू पुरुष के शव का शुक्रवार को देवाश्रम बलिया शाखा ने गंगा नदी के महावीर घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया।
लावारिस शव यात्रा पोस्टमार्टम हाउस से “जय शिव जय शव” और “राम नाम सत्य है” के उद्घोष के साथ निकाली गई, जो महावीर घाट पहुंची। वहां देवाश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह ने पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार का पूरा खर्च समाजसेवी अखिलेश सिंह ने अपने पिता स्व. चंद्रशेखर सिंह अधिवक्ता की स्मृति में वहन किया।
पुलिस के अनुसार, यह शव शंकरपुर गांव के मंदिर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ था। डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम बलिया इकाई के पास सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पहचान होने पर इसे परिजनों को निःशुल्क सौंपा जा सके।
शव यात्रा और अंतिम संस्कार में देवाश्रम तथा स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद
