- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मेरठ
- मेरठ : बीएसएफ जवान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : बीएसएफ जवान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि नैन सिंह को सोते समय गोली मारी गई।
गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन, कोमल, राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू शामिल हैं। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।
थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि नैन सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छुट्टी लेकर 6 मार्च को घर आए थे। मृतक के पिता गरीबदास की तहरीर पर 28 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों की अनुपस्थिति में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सका।
