कानपुर: एसआईआर पर भाजपा का ‘थ्री-डी’ मिशन, डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट, प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी तेज मोड में है। कानपुर में एसआईआर प्रक्रिया को भाजपा ने ‘थ्री-डी एक्शन प्लान’ का नाम दिया है — डिटेक्ट (पहचान), डिलीट (नाम हटाना) और डिपोर्ट (बाहर भेजना)। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घुसपैठियों की पहचान कर उनके नाम हटवाने में जुटे हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पॉल ने बताया कि एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए हर कार्यकर्ता सक्रिय है। उनका कहना है कि लक्ष्य यह है कि सही मतदाता वंचित न रहें और फर्जी वोटर या घुसपैठिए सूची में शामिल न हों। इस मिशन के लिए पार्टी टीम सरकारी मशीनरी के साथ मिलकर काम कर रही है।

यह भी पढ़े - UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक हासिल कर मोनिका श्रीवास्तव ने बढ़ाया बलिया का मान

पॉल ने बताया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं। गलत तरीके से दर्ज मतदाताओं की छटनी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डिटेंशन सेंटर खोले जाने की घोषणा का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पकड़े गए घुसपैठियों को वहीं रखा जाएगा।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी विवरण और रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर मॉनिटर की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.