झांसी : महिला ऑटो ड्राइवर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झांसी। झांसी जिले की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के रूप में पहचान बनाने वाली अनीता चौधरी (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, 4 और 5 जनवरी की दरम्यानी रात स्टेशन रोड पर एक महिला ऑटो चालक की ऑटो पलटने से मौत की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान अनीता चौधरी के रूप में हुई। हालांकि, सोमवार देर शाम मृतका के पति द्वारका चौधरी ने संदेह जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि होने पर मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया।

यह भी पढ़े - किशोरी अपहरण मामला : बलिया में बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक नामजद

जांच में प्रेमनगर क्षेत्र निवासी मुकेश झा (37), उसके बेटे शिवम (18) और साले मनोज (35) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बेटे और साले को हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्य आरोपी मुकेश झा फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

मुठभेड़ में गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना के आधार पर जब टीम मुकेश झा को पकड़ने पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्यार में धोखा मिलने के कारण अनीता की हत्या की।

एसपी (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि अनीता चौधरी को झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर बनने पर 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह सहित कई सामाजिक संस्थाओं और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा सम्मानित किया गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.