- Hindi News
- मनोरंजन
- ज़ी सिनेमा पर ‘भैरवम’ का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 19 जून को रात 8:30 बजे देखिए एक्शन और आ...
ज़ी सिनेमा पर ‘भैरवम’ का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 19 जून को रात 8:30 बजे देखिए एक्शन और आस्था का संगम
मुंबई: ज़ी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए लगातार नए वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में इस शुक्रवार 19 जून को रात 8:30 बजे दर्शकों को देखने को मिलेगी दमदार एक्शन, भावनाओं और आस्था से भरपूर फिल्म ‘भैरवम’।
‘भैरवम’ केवल संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आध्यात्मिक शक्ति का भी अनोखा मेल देखने को मिलता है। मंदिर की रक्षा करने वाले उग्र देवता भैरव की दिव्य शक्ति बेलमकोंडा के किरदार के माध्यम से प्रकट होती है, जो न्याय के लिए बुराई से संघर्ष करता है।
फिल्म में एक्शन के साथ-साथ भाईचारे, त्याग, विश्वास और मुक्ति जैसे भावनात्मक पहलुओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। दमदार अभिनय और रोमांचक घटनाक्रम इसे दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव बनाते हैं।
ज़ी सिनेमा आने वाले समय में भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का यह सफर जारी रखेगा। जल्द ही अनुष्का शेट्टी की ‘शीलावती: द घाटी क्वीन’, शिवकार्तिकेयन की ‘मावीरन’, ‘जटाधारा’ समेत कई बड़े वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
तो तैयार हो जाइए एक रोमांचक और भावनात्मक सफर के लिए। देखना न भूलें ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 19 जून को रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
