‘हस्तिनापुर के वीर’ में आएगा बड़ा मोड़, शकुनी की चाल में फंसेगा दुर्योधन; बोले चंदन आनंद- "उसकी झुंझलाहट को किस्मत बनाने का मौका मानता है"

मुंबई: सोनी सब का लोकप्रिय पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ महाभारत की कहानी के अहम पड़ावों को नए अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कौरव और पांडवों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता एक खतरनाक मोड़ लेगी, जहां शकुनी की रणनीति दुर्योधन के मन में ईर्ष्या और द्वेष की आग को और भड़का देगी।

आगामी ट्रैक में दिखाया जाएगा कि दुर्योधन (आयुध भानुशाली) पांडवों की बढ़ती लोकप्रियता और विशेष रूप से भीम की शक्ति से स्वयं को कमजोर महसूस करने लगता है। अपने भतीजे की इसी असुरक्षा को समझते हुए शकुनी (चंदन आनंद) उसे यह विश्वास दिलाता है कि पांडवों की सबसे बड़ी ताकत भीम हैं और उन्हें रास्ते से हटाना ही जीत की पहली सीढ़ी है।

यह भी पढ़े - Sony SAB का ‘हस्तिनापुर के वीर’ महाभारत के अनदेखे पहलुओं को करता है जीवंत

शकुनी की बातों में आकर दुर्योधन एक घातक योजना बनाता है। वह गुप्त रूप से भीम की खीर में ज़हर मिलवा देता है और बेहोशी की हालत में उसे नदी में फिंकवा देता है। पूरी हस्तिनापुर नगरी भीम की तलाश में लग जाती है, लेकिन किसी को भी इस साजिश की सच्चाई का पता नहीं होता। दूसरी ओर, बेहोश भीम नदी के बहाव के साथ रहस्यमयी नागलोक पहुंच जाता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए चंदन आनंद ने कहा, “शकुनी एक ऐसा रणनीतिकार है, जो लोगों की कमजोरियों को अच्छी तरह समझता है। वह दुर्योधन की झुंझलाहट को उसकी किस्मत बनाने का मौका मानता है। वह उसे आदेश नहीं देता, बल्कि उसकी भावनाओं को इस तरह दिशा देता है कि वह खुद वही फैसला ले, जो शकुनी चाहता है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ भीम को हटाने की साजिश नहीं है, बल्कि एक ऐसे संघर्ष की शुरुआत है जो आगे चलकर हस्तिनापुर की नियति बदल देता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दुर्योधन की यह योजना सफल होगी या फिर भाग्य ने भीम के लिए कोई और राह तय कर रखी है।

देखिए ‘हस्तिनापुर के वीर’, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
लखनऊ/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की मेरठ यूनिट ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े कथित...
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Ballia News: ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.