Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

बलिया: केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका उद्घाटन प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा किया जाएगा। इसके बाद गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : बांसडीह में अधिवक्ता के दरवाजे से सेकेंडों में चोरी हुई बाइक, CCTV में कैद हुआ चोर

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री 1300 नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अपने हाथों नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित लाभ और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, जिला उद्योग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड और पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 33 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
लखनऊ/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की मेरठ यूनिट ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े कथित...
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Ballia News: ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.