- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Ballia News: ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
On
बलिया: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में गुरुवार से रसड़ा तहसील के दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की इस नीति को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
यह भी पढ़े - Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ई-रजिस्ट्री के निजीकरण से हजारों दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के रोजगार पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप है कि यह फैसला उनके हितों के खिलाफ है और इससे पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सरकार निजीकरण संबंधी निर्णय को वापस नहीं लेती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
जौनपुर की नई डीएफओ बनीं आईएफएस अधिकारी दिव्या, संभाला पदभार
By Parakh Khabar
Latest News
19 Jun 2026 06:06:44
लखनऊ/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की मेरठ यूनिट ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े कथित...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
