हरदोई: पति और देवर ने तेजाब फेंककर जलाया, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई। पति और देवर के हाथों तेजाब फेंक कर जलाई गई युवती वहां से किसी तरह भाग कर दूसरे गांव पहुंची, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस-108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां के डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। इस बारे में एसएचओ साण्डी सुनील दत्त कौल का कहना है कि युवती ससुराल और मायके वालों को बुलाया गया है। सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

बताया गया है कि दो-तीन दिनों से एक 35 वर्षीय युवती साण्डी थाने के अंटवा मजरा दैईचोर गांव में पड़ी हुई थी, गांव वाले उसे खाने-पीने को दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उसकी हालत काफी बिगड़ गई ,इस पर प्रधान मुलायम के पुत्र रोहित ने उसे एम्बुलेंस-108 की मदद से उसे साण्डी सीएचसी पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने एसिड बर्न का मामला बताया। 

वहां उसकी हालत बिगड़ती देख मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में भर्ती कराई गई युवती ने अपना नाम संजू उर्फ अंजू बताया,उसने बताया कि हरपालपुर थाने के औरेनी में उसकी ससुराल है। पति सुशील नशे का आदी है। जिसका वह विरोध करती थी। जिसके सुशील ने अपने भाई के साथ मिल कर उसके ऊपर तेज़ाब फेंक दिया। वहां से वह किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग निकली।

संजू उर्फ अंजू ने फर्रुखाबाद ज़िले के कायमगंज में अपना मायका बताया है। मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने भी उसे एसिड बर्न का शिकार बताया है। डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। एसएचओ साण्डी श्री कौल ने बताया कि युवती के मायके और ससुराल वालों को बुलाया गया है। फिलहाल सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.