हरदोई: सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी सहायिका से ली 20 हजार रुपए की रिश्वत, रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

हरदोई। बाल विकास पुष्टाहार महकमें में रिश्वत लेने और देने का खुला खेल खेला जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पिहानी में तैनात सीडीपीओ आंगनबाड़ी सहायिका से रिश्वत के तौर पर 20 हज़ार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहीं हैं।इस बारे में डीएम एमपी सिंह ने सारे मामले की जांच करा कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो पिहानी ब्लाक का बताया गया है। वीडियो में सामने सलवार सूट पहने खड़ी सीडीपीओ बताई जा रही है,वही अपने हाथ में रुपये लेते हुए हंस कर तारीख के बारे में बोल रहीं हैं और वीडियो में नज़र नहीं आने वाली आंगनबाड़ी सहायिका बताई गई है,वही अपने हाथ से सीडीपीओ को 5-5 सौ के नोट दे रही है।

बताया गया है कि सीडीपीओ ने 20 हज़ार रुपये लिए। वीडियो वायरल होते ही बाल विकास पुष्टाहार महकमें में खलबली मच गई है। डीएम एमपी सिंह का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच करा कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीडीओ को सौंपी गई जांच

डीएम एमपी सिंह ने रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच डीडीओ को सौंपी है। जांच का ज़िम्मा मिलते ही डीडीओ ने मामले से जुड़े हर एक पहलू को खंगालना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.