Hapur News: अवैध संबंध और पैसों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण अवैध संबंध और पैसों का विवाद था।

हापुड़ नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को शिवगढ़ी श्मशान घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पहचान और जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

जांच के दौरान मृतका की पहचान हापुड़ नगर निवासी अंजू (35) के रूप में हुई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि अंजू के 20 वर्षीय युवक इरशाद से अवैध संबंध थे। पुलिस के अनुसार, अंजू अक्सर इरशाद से पैसे की मांग करती थी और मना करने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

इन्हीं कारणों से परेशान होकर आरोपी इरशाद ने 14 अप्रैल को अंजू को मिलने के लिए बुलाया और धारदार हथियार (दरांती) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दरांती और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.