नौकरी दिलवाने के नाम सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, योग्यता जान दंग रह जायेंगे आप

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक फर्जी IAS ऑफिसर को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। आरोपी अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। ठगी का शिकार हुए लोगों की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया गया..। 

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 10वीं फेल है। वह फर्जी IAS बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक फर्जी आईकार्ड, iphone समेत दो मोबाइल, 15 सौ रुपये कैश व अन्य सामान बरामद किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि साइबर सेल में बाबूगढ़ निवासी अनिल ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि इनकम टैक्स विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने आईएएस अधिकारी बनकर उससे 1 लाख 45 हजार रुपये ठगे है। 

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि प्रियांश कुमार नाम का युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। प्रियांश 10वीं फेल है और वह ठगी करने के लिए जगह-जगह कीर्तन में जाता है। आरोपी प्रियांश हरि जी महाराज परमात्मा के सत्संग में गया था। यहां से उसने अनिल सहित कई लोगों के नंबर इकठ्ठे किए और खुद को आईएएस अधिकारी बताया। नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये मांगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी अंतर्गत शनिवार देर शाम मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा...
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.