Hamirpur News: घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने एक साथ फंदा लगाकर की आत्महत्या, गांव में मची सनसनी

मुस्करा/हमीरपुर। बिंहुनी गांव में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से छत की कुंडी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक छुन्ना (27) पुत्र काशीप्रसाद खंगार और उसकी पत्नी समीक्षा (25) ने आपसी विवाद के चलते अपने घर में आत्महत्या कर ली। दोनों का परिवार ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता है। घटना के समय घर पर केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। इनकी शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक उनके कोई संतान नहीं थी।

यह भी पढ़े - हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

घटना का पता तब चला, जब एक पड़ोसी का बच्चा खेलते-खेलते छुन्ना के घर पहुंचा। उसने कमरे में पति-पत्नी को फांसी पर लटकते देखा और शोर मचाते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर पड़ोसी घर में जमा हो गए। सभी ने घटना देखी तो स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इस दंपत्ति की आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर हैरान हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.