महराजगंज में नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। नेपाल में बनी शराब को दो तस्करों के साथ आज उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत -नेपाल सीमा पर बरामद किया गया। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने ठूठीबारी थाने में मामले की खुलासा करते हुए बताया कि आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की भारत - नेपाल सीमा पर कुछ लोग नेपाली शराब की खेप को तस्करी कर भारत ला रहे है।

उक्त सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार यादव को सूचना देते हुए टीम के साथ डिगही गांव के पूरब गन्ने की खेत में छिप गए। कुछ ही देर बाद कई लोग नेपाल राष्ट्र से साइकिल और बाइक की मदद से नेपाली शराब की तस्करी कर लाते दिखाई दिए। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर चार साइकिल और दो बाइक पर लदी 30 पेटी नेपाली शराब बरामद की साथ ही मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ली, वही अन्य भागने में सफल रहें।

यह भी पढ़े - गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम राकेश व सलीम निवासी बेलवा बताया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के निशानदेही पर बेलवा गांव में छापा मारकर सोनू के घर के सामने से 41 पेटी नेपाली शराब बरामद की गई। ऐसे में टीम ने तस्करी के कुल 71 पेटी नेपाली शराब बरामद की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

महिला लुक में दिखे कृष्णा भारद्वाज, बोले- विग और गहने भारी थे, लेकिन किरदार निभाने में खूब आया मज़ा महिला लुक में दिखे कृष्णा भारद्वाज, बोले- विग और गहने भारी थे, लेकिन किरदार निभाने में खूब आया मज़ा
मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय शो 'यादें' अपनी भावनात्मक और मनोरंजक कहानियों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर...
48 घंटे में खुली लूटकांड की परतें, सगी भाभी निकली मास्टरमाइंड; मायके वालों संग रची थी साजिश
84 वर्षीय पिता की अनदेखी पड़ी भारी, महिला IAS ने तीन बेटों को भेजा जेल
प्रेमिका के साथ जा रहे पति की कार से वाइपर पकड़कर लटकी पत्नी, 100 मीटर तक घिसटने का आरोप
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा : लखनऊ के 55 केंद्रों पर 1.35 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1626 पुलिसकर्मी तैनात
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.