जीजा पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप, एसएसपी के पास पहुंची साली

गोरखपुर। गोरखपुर में एक जीजा ने अपनी साली के साथ बड़ा धोखा कर दिया। महिला की बहन ने भी इस धोखे में अपने पति का ही साथ दिया। जिले के गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में एक महिला ने सगे बहनोई पर नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पांच साल बाद भी नौकरी नहीं मिली तो रुपए मांगने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी के साथ ही एक्स पर ट्विट कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला कोइरीपुर निवासी शिवशंकर शर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में रेलवे ग्रुप डी में भर्ती के लिए दोनों बेटों कृष्ण मोहन शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा और बहू प्रभात किरण ने ऑनलाइन आवेदन किया था। कुछ दिन बाद क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला बंगला निवासी सगे साढ़ू के घर परिवार के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। बातचीत के दौरान उसकी पत्नी की बहन ने बताया कि उसके दोनों पुत्रों की रेलवे में अच्छी पकड़ है। कई लोगों को नौकरी दिला चुके हैं।

यह भी पढ़े - परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि आरोपितों ने कहा कि एक पोस्ट के लिए दूसरों से आठ लाख रुपए लेते हैं लेकिन आप सगे रिश्तेदार हैं, इसलिए तीनों की पंद्रह लाख में भर्ती हो जाएगी। महिला इस झांसे में आकर ठगी का शिकार बन गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.