Gorakhpur News: गोरखपुर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, कहा - सनातन धर्म में वंदनीय है मातृ शक्ति

गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ शक्ति स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। सीएम योगी ने जल से उनके पाँव पखारे, कन्याओं को भोग लगाया और तिलक कर चुनरी,फल देकर तिलक लगाकर दान दिया। सीम योगी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन कर रहे हैं। सीएम ने माँ सिद्धिदात्री की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना भी की। 

सीएम योगी ने कहा कन्या पूजन का सनातन धर्म में विशेष महत्त्व है। मातृ शक्ति हमारे लिए वंदनीय है। सीम योगी ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे चरण का कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के प्रत्येक दिवस पर मिशन शक्ति के अलग-अलग कार्यक्रमों को मनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कल दशहरा का पर्व है जो अन्याय पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्मी बुराई के स्वरुप रावण पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विजय को हर्षोल्लास से मानते हैं। सीएम योगी ने मां दुर्गा से सभी का मार्ग प्रशस्त करने और भगवान श्रीराम से सभी को सत्य और धर्म का पालन करने का आशीर्वाद देने की बात कही। 

यह भी पढ़े - Ballia News : उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

कन्या पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, गोरखनाथ मंदिर के पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने इसके पूर्व प्रातः काल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।      

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.