Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान सिंगही गांव निवासी अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सहतवार थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

मृतक अभिषेक प्रजापति, चंदन प्रजापति का इकलौता पुत्र था। परिजनों के अनुसार, अभिषेक 25 जनवरी को घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था, लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसी रात बालक के चाचा गणेश प्रजापति ने सहतवार थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े - बलिया में जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शानदार शुभारंभ

घटना के छह दिन बाद शनिवार की शाम सरयू नदी में एक शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई। बालक का शव मिलने से गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रविवार दोपहर बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

स्थिति बिगड़ती देख उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।

एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके...
देवरिया: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पति और ससुर गिरफ्तार
बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
72वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप: हरियाणा ने जीता खिताब, रेलवे उपविजेता
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनोन्मुखी बजट: पंकज चौधरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.