Amroha: शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, महिला समेत तीन पर एफआईआर

ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलाबड़ा निवासी एक युवक से शादी कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित विजेंद्र पुत्र महेश पाल, जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है, ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भोजराज पुत्र मटरू और उसकी पत्नी प्रीति ने शादी कराने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही। विजेंद्र ने कर्ज लेकर रकम जुटाई।

यह भी पढ़े - बलिया में पत्नी पर जानलेवा हमला, सनकी पति गिरफ्तार

आरोप है कि प्रीति ने विजेंद्र से अपने सहयोगी अजरूद्दीन इस्लाम के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में जब विजेंद्र ने शादी कराने की बात कही तो आरोपियों ने 50 हजार रुपये और मांग लिए।

राशि की व्यवस्था न होने पर विजेंद्र ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने 20 अप्रैल 2025 को आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद विजेंद्र ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। डिप्टी सीएम के निर्देश पर आदमपुर पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके...
देवरिया: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पति और ससुर गिरफ्तार
बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
72वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप: हरियाणा ने जीता खिताब, रेलवे उपविजेता
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनोन्मुखी बजट: पंकज चौधरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.