- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर
- गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, एनडीआरएफ ने सभी शव बरामद किए
गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, एनडीआरएफ ने सभी शव बरामद किए
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव एनडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एक अप्रैल से चल रहा सर्च अभियान शनिवार को समाप्त कर दिया गया।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर बचाव एवं खोज अभियान की निगरानी की।
सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक निषाद (15), निवासी मालवीय नगर का शव बरामद हुआ था। वहीं शनिवार सुबह एनडीआरएफ ने तीन अन्य किशोरों के शव भी नदी से बाहर निकाल लिए।
मृतकों की पहचान बीरू उर्फ अमन राजभर (15), अनिकेत यादव (13) निवासी रानीडीहा थाना कैंट और गगन पासवान (15) निवासी जंगल सिकरी थाना खोराबार के रूप में हुई है।
एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का नेतृत्व 11वीं एनडीआरएफ, आरआरसी गोरखपुर के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने किया। सभी शव बरामद होने के बाद अभियान समाप्त कर दिया गया।
