गोंडा: गेंद समझकर बच्चे ने उठा लिया बम, विस्फोट से हाथ उड़ा, हालत गंभीर 

गोंडा। करनैलगंज कोतवाली के अंतर्गत कोचा कासिमपुर गांव में गुरुवार की देर रात शौच के लिए गए एक 12 वर्षीय बच्चे ने खेत में पड़े बम को गेंद समझकर हाथ में उठा लिया। जैसे ही उसने बम को उछाल कर दोबारा पकड़ने की कोशिश की वैसे ही तेज धमाके साथ उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बच्चे का दाहिना हाथ उड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

धमाके ही आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बच्चा खेत में पड़ा तड़प रहा था। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। बम विस्फोट की सूचना से गांव में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े - Ballia Crime News : युवक ने पार की हदें, युवती पहुंची थाने; पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोचा कासिमपुर गांव का रहने वाला 12 साल का लवकुश गुप्ता गुरुवार की रात करीब 10 बजे के घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में उसने खेत में पन्नी में लिपटा एक गेंदनुमा गोला पड़ा देखा तो उसे गेंद समझकर उसने हाथ में उठा लिया। जैसे ही उसने गोले को उछालकर दोबारा पकड़ने की कोशिश की तेज धमाके साथ गोला फट गया। 

इस विस्फोट में लव कुश का दाहिना हाथ उड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज‌ सुनकर पकिवार और गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा लवकुश घायल अवस्था में पड़ा तड़प रहा था।

उसका हाथ पूरी तरह से लहूलुहान था। परिजन घायल लवकुश गुप्ता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल में भी हालत‌ नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। खेत में बम मिलने और विस्फोट होने से कोचा कासिमपुर गांव में सनसनी है और लोग तरह तरह के कपास लगा रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। 

कोचा कासिमपुर गांव में हुई घटना में एक बच्चे को चोट आई है। उसे एहतियात के तौर पर लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत सामान्य है। मौके पर सुतली बम जैसा कुछ मिलने की जानकारी मिली है। जांच टीम मौके पर भेजी गयी है। पूरे घटनाक्रम की जांच करायी जा रही है। साथ ही जिस खेत में सुतली बम मिला है, उसके स्वामी के क्रियाकलाप की भी जांच करायी जा रही है।  

                                                                                                      शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.