इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पंखे से लटकी युवती

चंदौली। यूपी के चंदौली के एक परिवार की नए साल की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दरअसल तेजोपुर गांव के रहने वाले 32 साल के संतोष यादव ने रविवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर चचरे भाई ने वीडियो देखा तो वह छत के सहारे घर में घुसा। अंदर देखात तो युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। दूसरी ओर आत्महत्या की सुचना मिलने पर कोतवाल सत्य प्रकाश मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। मृतक की पत्नी रिंकी और चचेरे भाई ने बताया कि संतोष परिवारिक विवाद के चलते अक्सर अवसादग्रस्त में चल रहा था।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

तेजोपुर गांव के रहने वाले संतोष के मां-बाप की मौत पहले ही हो चुकी है। संतो का अपने भाई संदीप और बीवी से आए दिन मारपीट होती थी। जिससे परेशान होकर बीवी बच्चों के साथ मायके गांव बगही चली गई थी। वहीं भाई संदीप भी कमाने बाहर चला गया था। घर पर अकेले संतोष ही रहता था। रविवार की रात करीब 11 बजे संतोष घर आया।

बाहर से दरवाजा बंदकर अंदर चला गया। कमरा बंद कर, मोबाइल को इंस्टाग्राम पर लाइव कर टेबल कुर्सी और कपड़े के सहारे पंखे से लटक गया। इंस्टाग्राम पोस्ट देख चचेरा भाई तुरंत घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद वह किसी तरह छत के सहारे घर में घुसा और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सत्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल विधिक कार्रवाई चल रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.