Ghazipur News: खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बहादुर नहर पुलिया के पास 30 वर्षीय प्रिंस यादव का शव खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।

फोन कॉल के बाद निकला था घर से, फिर नहीं लौटा

मृतक के पिता बृजमोहन यादव ने बताया कि प्रिंस तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बुधवार शाम को उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

हत्या या हादसा? पुलिस और परिवार के दावे अलग

परिजनों का आरोप है कि प्रिंस की हत्या की गई है, क्योंकि उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसकी पत्नी आशा देवी और मां विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। हालांकि, एसपी डॉ. इरज राजा ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब “पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
मुंबई, 12 नवंबर 2026। सोनी सब के आगामी शो ‘चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों के उत्साह के बीच चैनल...
“पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे
बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें, स्कूल की शरारतों से लेकर अधूरे सपनों तक का किया जिक्र
बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.