Ghazipur News: घर से नाराज होकर निकली लड़की, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मिली, GRP ने परिजनों के हवाले की

गाजीपुर: गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बैठी एक करीब 20 वर्षीय लड़की को देखकर महिला आरक्षी ने उससे बातचीत की। लड़की परेशान नजर आ रही थी और उसने बताया कि वह बलिया जिले के सुनील राजभर की बेटी है।

जीआरपी टीम ने लड़की के परिवार से संपर्क करने के लिए सी-प्लान का सहारा लिया और लड़की के परिजनों का फोन नंबर हासिल किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, और वे जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद लड़की को उनके हवाले कर दिया गया।

लड़की के परिजनों ने बताया कि वह घर से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने अपनी बेटी को सकुशल पाकर जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस टीम की सराहना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला...
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.