Ghazipur News: अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी

गाजीपुर: जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक गुरुवार को राइफल क्लब, कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुखदेवपुर चौराहा से गाजीपुर घाट (सिटी लिंक रोड) तक इंटरलॉकिंग और पटरी के कार्य में सुधार की आवश्यकता है, जिसे एक माह के भीतर पूरा किया जाएगा।

बैठक से गैरहाजिर रहने पर अधिकारियों पर कार्रवाई

बैठक में अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम संतोष कुमार के अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही को लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा और सहायक अभियंता रामवीर सिंह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।

वीर अब्दुल शहीद सेतु की लाइट खराब, एनएचएआई को निर्देश

बैठक में वीर अब्दुल शहीद सेतु पर लगी लाइट खराब होने की समस्या उठाई गई, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक, एनएचएआई वाराणसी को निर्देश दिया कि वे अपने प्रतिनिधि को अगली बैठक में भेजें और जल्द से जल्द लाइट ठीक कराएं।

ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और बिजली पोल हटाने का निर्देश

मेदनीपुर में परिवहन मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में एक बिजली का पोल बाधा बना हुआ था। इस पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पोल को कार्यस्थल पर पहुंचा दिया गया है और दो दिन के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

शराब और ताड़ी की अवैध बिक्री पर सख्त रुख

बैठक में बजुर्गा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास अवैध शराब और ताड़ी की बिक्री की शिकायत आई। बताया गया कि सरकारी शराब की दुकान निर्धारित चौहद्दी से 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रही है। इस पर डीएम ने आबकारी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही छापेमारी कर अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

औद्योगिक भूखंड में जलजमाव की समस्या

लघु उद्योग भारती संरक्षक ए.के. दुबे ने बैठक में बताया कि मुगलानीचक में उनके निजी औद्योगिक भूखंड के पास नाला अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या हो रही है। नगर पालिका प्रतिनिधि ने बताया कि आरसीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव सीआरओ के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है।

पुराने टेलीफोन के खंभों को हटाने के निर्देश

नगर पालिका परिषद गाजीपुर में निष्प्रयोज्य टेलीफोन खंभे समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि बीएसएनएल को पत्र भेजकर जल्द से जल्द इन खंभों को हटवाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय सहित कई उद्यमी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.