Firozabad News: शादी से इनकार पर युवक ने लड़की के भाई की हत्या की, फिर की आत्महत्या

फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र में शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक ने गुरुवार सुबह लड़की के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान से फिरोजाबाद पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर निवासी संतोष जैन (35) ने फिरोजाबाद पहुंचकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने लड़की के भाई सचिन (35) पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आई सचिन की मां राजकुमारी (65) भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद संतोष ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मां को भी किया घायल, फिर खुद लगा ली फांसी

घटना मोहल्ला टापा खुर्द में कमल जैन के मकान में हुई। गुरुवार सुबह संतोष जैन अचानक घर में घुस आया और उसने कमल जैन के बेटे सचिन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सचिन को बचाने आई उसकी मां राजकुमारी पर भी संतोष ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद संतोष ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और धोती से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोहल्ले वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर संतोष जैन फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

शादी से इनकार बना हत्या की वजह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि संतोष जैन की शादी सचिन की तलाकशुदा बहन से तय हो रही थी, लेकिन परिवार को संतोष के बारे में कुछ आपत्तिजनक जानकारियां मिलीं, जिसके चलते उन्होंने यह रिश्ता नामंजूर कर दिया। इसी बात से नाराज होकर संतोष ने सुनियोजित तरीके से सचिन की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, घायल मां अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घायल राजकुमारी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैली हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.