Road Accident In Fatehpur : वाहन की टक्कर से चौकीदार मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिसजुटी पुलिस

फतेहपुर: थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी क्षेत्र में अंबापुर के  पास मंगलवार रात सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थरियांव थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित अंबापुर के पास मेहनाज पब्लिक स्कूल के चौकीदार धर्मेश पासवान पुत्र रामखेलावन निवासी दामोदरपुर थाना खखरेरू को स्कूल के सामने हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही धर्मेश पासवान की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही थरियांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व हसवा चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.