Fatehpur News: नशे में धुत कथित शिक्षक का वीडियो वायरल, हाईवे किनारे घंटों बेसुध पड़ा रहा

फतेहपुर। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, लेकिन जब वही शिक्षक अनैतिक कार्यों में लिप्त हो जाए, तो यह बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा करता है। ऐसा ही एक मामला जानकी इंटर कॉलेज, बकेवर के कथित शिक्षक का सामने आया है, जिसका शराब के नशे में हाईवे किनारे पड़े होने का वीडियो वायरल हो गया है। परख खबर डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में जानकी इंटर कॉलेज, बकेवर का एक कथित विज्ञान शिक्षक 7 फरवरी को दोपहर में कॉलेज से करीब 50 मीटर दूर, रजोली गुप्ता की चाय की दुकान के पास नशे में धुत होकर करीब पांच घंटे तक बेसुध हालत में पड़ा रहा। इस दौरान हाईवे पर भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कॉलेज की छुट्टी के बाद शिक्षक बाइक समेत गिर पड़ा और नशे की हालत इतनी गंभीर थी कि वह उठ भी नहीं सका। स्थानीय लोगों ने जब उसके परिजनों को सूचना दी, तो वे उसे उठाकर ले गए।

कॉलेज के कई शिक्षकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह शिक्षक पहले से ही नशे का आदी था और इसकी नियुक्ति प्रधानाचार्य की अनुकंपा से हुई थी। कई बार यह शिक्षक कॉलेज समय में भी नशे की हालत में देखा गया था।

इस मामले में प्रधानाचार्य बलवीर सिंह का कहना है कि शिक्षक को मौखिक रूप से कॉलेज न आने के लिए कह दिया गया था। हालांकि, कॉलेज स्टाफ के अनुसार, यह बयान सिर्फ अपनी फजीहत बचाने के लिए दिया गया है।

फिलहाल, यह मामला शिक्षकों की गरिमा और शैक्षणिक माहौल पर सवाल खड़ा कर रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.