Fatehpur Murder News: कमरे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

फतेहपुर: छत पर बने कमरे में सो रहे एक युवक की सोमवार की रात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी इंद्र कुमार उर्फ शीलू पुत्र राजकुमार सविता अविवाहित था। गांव में खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम वह खाना खा कर छत में सोने चला गया था। इस दौरान उसने किसी से फोन से बात भी की थी। 

रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज आई तो परिजन दौड़ कर छत पर पहुंचे जहां कमरे में इंद्र कुमार लहुलूहान हालत में पड़ा था। परिजन उसे अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।

सीओ बिंदकी सुशील दुबे ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी अपने ही करीबी का हाथ लग रहा है, दो लोगों को आशंका के तौर पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन क्रेज़ी क्रेटोस बनी क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 की पहली चैंपियन
नई दिल्ली। रोहित "क्रेटोस" सक्सेना की कप्तानी वाली क्रेज़ी क्रेटोस ने क्राफ्टन इंडिया राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2026 का पहला खिताब...
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब पीएफ भुगतान होगा आसान
Ballia News : पुरास के मठिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर एफआईआर और वाहन सीज करने के निर्देश
Ballia News : सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.