Fatehpur Crime News : डांस एकडेमी संचालक पर दो सगी बहनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो सगी बहनों ने डांस एकेडमी संचालक व उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जिनका आरोप है कि उन दोनों बहनों और उनकी दादी को आरोपितों ने एक साल तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही दोनों बहनों ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया। वहीं एकडेमी संचालक पर ब्लैकमेल कर संपति हड़पने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए डीएम को भी शिकायती पत्र दिया गया।

लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली वृद्ध दलित महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया, कि उसके पति व बेटे की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद बहू से अनबन हो गई। जिसके कारण अपनी दो नातिनों के साथ वह अलग रहने लगी और उनके भविष्य की उन्नति हेतु उन्हें डांस एकेडमी में प्रवेश दिलाया था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन बाद डांस एकेडमी संचालक ने उसकी दोनों नातिन व उसे एकेडमी में बंधक बना लिया। आरोप है कि एकेडमी संचालक व उसके साथी शराब के नशे में उसकी नातिनों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करते थे। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। संपत्ति भी फर्जी तरीके से अपने नाम करा ली और पैसों की डिमांड करते थे। डर के कारण पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफ़र कर दिए गए। लगभग 1 साल तक एकेडमी में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह एकडेमी संचालक के चंगुल से छूटने के बाद सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब परिवार के साथ डीएम की चौखट पहुंचकर न्याय की मांग की है।

इनका आरोप है

इस मामले में पीड़िता ने बताया कि एक साल तक हमको और हमारी दादी व छोटी बहन को एकेडमी में बंधक बनाए रखा गया। आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन के साथ आरोपी छेड़खानी करते थे और उसके साथ गलत करते थे। बताया गया कि एकेडमी में वे लोग सब चीज करते थे। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए टॉर्चर किया जाता था। आरोप लगाया कि दादी से धोखे से ब्लैकमेल करके दोनों मकानों और उनके फोर व्हीलर के साथ पूरी जायदाद हड़प ली गई। कहा की आरोपितों ने धोखाधड़ी कर सबको रोड पर खड़ा कर। कहीं से न्याय नहीं मिल रहा, यहां न्याय की आशा लेकर आए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.