Fatehpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, ससुराल के लोगों को दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप

Fatehpur News : फतेहपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने ससुराल के लोगों को दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के थवई गांव के रहने वाले वीर सिंह की बेटी पारुल सिंह (22 वर्ष) की शादी 21 मार्च 2023 को असोथर थाना इलाके के कंधिया गांव के रहने वाले रावेंद्र सिंह से हुई थी। पारुल की मां रेनू सिंह ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद रावेंद्र दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगा। यह बात पारुल ने कई बार फोन पर बताई थी। अभी कुछ दिन पहले पारुल के साथ मारपीट करने पर उसने महिला थाना में शिकायत की थी। यहां पर रावेंद्र ने समझौता करने के बाद उसको घर ले गया। उसके बाद भी प्रताड़ित करना जारी रहा।

मृतका की मां रेनू सिंह ने बताया कि 14 फरवरी की रात में बेटी को कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो परिवार के साथ पुलिस को लेकर बेटी के ससुराल पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर पारुल का शव पड़ा था। घर से सभी ससुराल वाले फरार थे। पुलिस ने रेनू सिंह की तहरीर पर रावेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.