Farrukhabad News: झोलाछाप के इलाज से किशोर की मौत... परिजन बोले- 15 से 20 गुलूकोज की बोतलें चढ़ाने पर बिगड़ी हालत

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र में झोलाछाप की लापरवाही से इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर डॉक्टर को हिरासत में लेकर क्लीनिक  पर ताला डाल दिया।

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव उगरापुर निवासी राम आसरे कठेरिया के 16 वर्षीय बेटे शिवा को शनिवार दोपहर अचानक नहाने के बाद चक्कर आने आने लगे। इस पर वह बेटे को लेकर जरारी स्थित एक क्लीनिक ले गए। जहां अंकित वर्मा ने ठीक करने का आश्वासन देकर इलाज शुरू कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने 15 से 20 गुलूकोज की बोतलें चढ़ा दी।

जिसके बाद से ही किशोर की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, देर रात ही किशोर की मौत हो गई। डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत पर पिता ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में लेकर क्लीनिक पर  ताला डाल दिया है।

मृतक के पिता कमालगंज थाने में चौकीदारी करते है। किशोर की मौत से मां ओम श्री, भाई श्याम, बहन शगुन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाप्रभारी राजेश राय ने बताया कि झोलाछाप को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण 'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फिल्म में भगवान राम के शाही और दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य बनाने की जिम्मेदारी ट्राइब...
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
ज़िवामे ने जबलपुर में खोला नया फ्रेंचाइज़ी स्टोर, मध्य भारत में बढ़ाई मौजूदगी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.