Farrukhabad News: टेंपो बस में टक्कर, अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे एक दर्जन से अधिक लोग घायल

फर्रुखाबाद में टैंपो की बस में टक्कर।

फर्रुखाबाद में टेंपो बस से टक्कर हो गई. हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

फर्रुखाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टेंपो से जा रहे एक ही परिवार के एक दर्जन लोग बस की चपेट में आने से घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बकसूरी निवासी अरुण कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर टेंपो चलाता है। बुधवार की देर शाम अरुण कुमार को अपने ससुर के निधन की सूचना मिली. वह अपने परिवार के साथ टेंपो से दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रहे थे। दिल्ली मार्ग पर फैजबाग ईंट भट्ठे के पास फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर होते ही अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से भाग गया। टेंपो में बैठी मनीषा (65) पत्नी अशोक, रुचि पत्नी रामवीर, मेजर पुत्र लालाराम, सरिता पुत्री अशोक और चालक अरुण समेत एक दर्जन से अधिक परिजन घायल हो गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.