लिव-इन पार्टनर का निकला अटेैची में मिला शव, कागज के एक टुकड़े में छुपा था कातिल प्रेमी

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया पुतिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन माह पहले दो टुकड़ों में मिले महिला की हत्या में एसओजी देवरिया व भलुअनी थाना पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना निषाद कोई और नहीं, बल्कि उस महिला का लिव इन पार्टनर है। 

भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली करायल शुक्ल मार्ग जोगिया तिराहा नहर पुल के पास खेत में 30 सितंबर को एक अज्ञात महिला का दुकड़ों में बरामद हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर भलुअनी पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।

यह भी पढ़े - Amroha News: पुलिस ने 22 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

पुलिस के मुताबिक, महिला के शव के साथ मिले सूटकेश में फ्लिपकार्ट की एक पर्ची मिली थी। उसी पर्ची के सहारे पुलिस ने एड्रेस को ट्रेस किया और हत्यारे तक पहुंच गई। महिला की शिनाख्त खुशबू सिंह पुत्री रमेश सिंह (निवासी : पैना थाना बरहज जनपद देवरिया) के रूप में करते हुए एसओजी और भलुअनी पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त मुन्ना कुमार निषाद पुत्र स्व. जवाहिर निषाद (निवासी-पैना थाना बरहज) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि खुशबू सिंह उसके गांव की रहने वाली थी, जो वर्ष 2016 में किसी व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरेज की थी, लेकिन मार्च 2022 में उसका उस व्यक्ति से तलाक हो गया था। मैं दुबई में रहता था। खुशबु से फोन से बात चीत के दौरान मैं दुबई से दिसम्बर 2022 में गोरखपुर में आकर किराए की मकान में खुशबु के रहता था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

मैंने बच्चा गिराने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मान रही थी। सितम्बर 2023 में इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान मेरे द्वारा उसे धक्का दे दिया गया और वह गिर गई। इससे उसके सर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। मैंने उसका गला दबा कर हत्या कर दी तथा घर के बाथरूम में ही उसे दो हिस्सों में काट कर अलग कर दिया।

उसके शव को गद्दा व रजाई बड़ी अटेैची में रख कर मकान मालिक से घर खाली करने की बात कर वहां से लेकर चला आया। अपने घर पैना जाते वक्त शव को रास्ते में ही फेंक दिया था। उसका आधार कार्ड और चाकू, जिससे मैने उसके शरीर को अलग अलग किया गया। फिर गोरखपुर से आते वक्त रास्ते में बोहाबार पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह थाना भलुअनी, सब इंस्पेक्टर सादिक परवेज प्रभारी एसओजी, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह, थाना भलुअनी, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार थाना भलुअनी, हेड कांस्टेबल प्रशान्त शर्मा एसओजी,हेड कांस्टेबल धनन्जय श्रीवास्तव एसओजी, हेड कांस्टेबल विमलेश सिंह सर्विलांस सेल, कांसटेबल रमाकान्त पाल एसओजी, कांस्टेबल छविनाथ यादव थाना भलुअनी, कांस्टेबल अवनीश पाण्डेय थाना भलुअनी, सुखवीर कुमार थाना भलुअनी, अनामिका कौशल थाना भलुअनी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.