चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल के क्लासरूम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। समर कोचिंग के दौरान एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी बबलू यादव का पुत्र लवकुश यादव (17) हाईस्कूल का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों के दौरान चल रही समर कोचिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंचा था।

यह भी पढ़े - चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

क्लास के दौरान सीने पर किया चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे क्लास में करीब 12 से 15 छात्र मौजूद थे। इसी दौरान लवकुश का 17 वर्षीय सहपाठी अचानक अपनी सीट से उठकर उसके पास पहुंचा और कमर में छिपाकर लाए चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद लवकुश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना से क्लासरूम में मौजूद छात्र दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने तत्काल घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

सहपाठियों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा।

आरोपी छात्र गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके गांव फत्तेपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के गांवों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
चंडीगढ़। भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी कमान का दौरा कर क्षेत्र की...
चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
बस्ती में वायरलेस टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दुष्कर्म आरोपी के एनकाउंटर पर बवाल, फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस चौकी
Gautam Buddh Nagar News: गौतमबुद्धनगर को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.