Bulandshahr News: प्रेम प्रसंग में फांसी पर झूले प्रेमी युगल, तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग दी जान

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। ककोड़ थाना क्षेत्र के बीघापुर गांव में मंगलवार को एक खेत में आम के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फांसी पर लटके मिले। मृतकों की पहचान मनीष (25) और सपना (35) के रूप में हुई है।

खेत में पेड़ से लटके मिले शव

मंगलवार सुबह गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने खेत में आम के पेड़ से दो लोगों के शव लटके देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और मौके की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़े - लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों को किया सम्मानित

शादीशुदा थी सपना, तीन बच्चों की मां

पुलिस के अनुसार, सपना की अरेंज मैरिज बच्चू नामक युवक से हुई थी, लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी। सपना के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सपना का लंबे समय से मनीष के साथ प्रेम संबंध था और दोनों साथ में जीवन बिताने का सपना देख रहे थे। जब गांव में यह बात फैल गई, तो समाजिक दबाव और बदनामी के डर से दोनों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन Ballia News: छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिला, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके...
देवरिया: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पति और ससुर गिरफ्तार
बलिया: गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
72वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप: हरियाणा ने जीता खिताब, रेलवे उपविजेता
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनोन्मुखी बजट: पंकज चौधरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.