- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहन का कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा भाई, Love Affair से था नाराज
बहन का कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा भाई, Love Affair से था नाराज
On
UP NEWS : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाई ने सगी बहन की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। यही नहीं, बहन का कटा सिर लेकर आरोपी पूरे गांव में घूमता रहा।
UP NEWS : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाई ने सगी बहन की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। यही नहीं, बहन का कटा सिर लेकर आरोपी पूरे गांव में घूमता रहा।सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया। इस घटना से जिले में दहशत फैल गई है। जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह कांप उठा। हत्या की वजह बहन का प्रेम प्रसंग (Love Affair) बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े - UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
इसके बाद हत्यारा भाई बहन के सिर को हाथ में लेकर गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। यह देख गांव में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने उसकी फोटो खींच ली और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बहन के चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
31 Oct 2026 22:23:11
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
