बिजनौर : मंडावर रोड पर दो गुटों में मारपीट, बेल्ट और लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल

बिजनौर : मंडावर रोड स्थित रॉयल पैलेस के पास दो गुटों के बीच बीच सड़क जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार देर शाम तेजी से प्रसारित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। बीच सड़क हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े - नर्सिंग होम प्रकरण पर उबाल: कैंडल मार्च, ‘बलिया बंद’ और आत्मदाह की चेतावनी

मारपीट के दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित रहा। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.